इंजीनियर्स ने की वेतन विसंगति दूर करने की मांग
चम्पावत में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक हुई, जिसमें वेतन विसंगति और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने 27 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की अपील की, जिसमें न्यूनतम 3 प्रोन्नति और पुरानी पेंशन बहाली शामिल है। आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

चम्पावत में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने वेतन विसंगति समेत तमाम मसलों पर विचार विमर्श किया। इस संगठन ने भविष्य में होने वाले आंदोलन की रणनीति बनाई। चम्पावत सिंचाई विभाग में मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक हुई। बैठक में कनिष्ठ अभियन्ताओं की वेतन विसंगति का समाधान करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पूर्ण सेवाकाल में न्यूनतम 3 प्रोन्नति देने, ग्रेड पे देने, 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रथम एम एसीपी के रूप में 5400 ग्रेड पे देने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को पूरा करने को कहा। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल राम कालाकोटी, प्रशांत वर्मा, संदीप कुमार, परमानंद पुनेठा, दीपा पांडेय, मनोज ओली, सचिन पुनेठा, सचिन महर, अंकित कुमार, देवेश कुमार, दीपिका मेहता, करण किशोर भट्ट, संजय कलखुड़िया, संजय सिंह, मोहित फत्र्याल, आशीष कुमार, अभिषेक पुनेठा, कमल भट्ट, नीरज पुजारी, सूरज भट्ट, सचिन महर, विवेक कुमार, प्रेम प्रकाश, पंकज राय, मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


