मुख्यमंत्री ने डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व की सराहना की

Jan 14, 2026 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के माता रणकोची मंदिर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जन-जन की सरकार पहल की सराहना की। उन्होंने डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में चम्पावत में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व की सराहना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित माता रणकोची मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत जनपद चम्पावत में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में इस कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसके आधार पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की समस्याओं के समाधान में जुटा हुआ है।

गौरतलब है कि डीएम के नेतृत्व में 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक जनपद की समस्त न्याय पंचायतों में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों के दौरान ही पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए और शिविरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;