यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में अमोड़ी डिग्री कॉलेज में यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को यूओयू की वेबसाइट, ऑनलाइन प्रवेश, अध्ययन केंद्र की कार्यप्रणाली, और परीक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अजिता दीक्षित सहित कई अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।

यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ

चम्पावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को यूओयू की वेबसाइट और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश, अध्ययन केंद्र की कार्यप्रणाली, शिक्षार्थी सहायता सेवाएँ, पाठ्यक्रम सामग्री, परामर्श सत्र, परीक्षा प्रणाली व असाइनमेंट प्रक्रिया के बारे में बताया। यहां प्राचार्य डॉ.अजिता दीक्षित, समंवयक डॉ.डीके गुप्ता, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अतुल मिश्र, संजय गंगवार, हरीश ओझा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।