Unique Planting Campaign Amidst Protest for Regularization in Uttarakhand संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अनूठा पौधरोपण अभियान जारी, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsUnique Planting Campaign Amidst Protest for Regularization in Uttarakhand

संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अनूठा पौधरोपण अभियान जारी

चम्पावत में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के आह्वान पर पौध रोपण अभियान चलाया जा रहा है। आंदोलन के 176 वें दिन विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। महासंघ अध्यक्ष ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 29 Dec 2024 01:25 PM
share Share
Follow Us on
संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अनूठा पौधरोपण अभियान जारी

चम्पावत। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट जारी किए जाने को लेकर विरोध में अनूठा पौध रोपण अभियान जारी है। शनिवार को आंदोलन के 176 वें दिन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह लोहाघाट परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। महासंघ अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में संगठन की ओर से अपनी मांगों को मनाने के लिए एक अनूठी पहल की है। जिसमें निगम के कर्मचारी अपनी इकाइयों में कार्य करने के साथ-साथ पौधारोपण कर प्रकृति की सेवा कर रहे हैं। जहां आंदोलन शब्द से ही लोग धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम की कल्पना करते हैं, वहीं इस प्रकार का आंदोलन राज्य में एक नजीर है। उन्होंने कहा कि तीन जुलाई से चले इस आंदोलन में कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाइयों में विभिन्न चरणों में अब तक 35000 से ज्यादा पौधों का रोपण हो चुका है, जो कि राज्य में एक रिकॉर्ड है। सरकार की ओर से इसके बावजूद भी वार्ता के माध्यम से समाधान नहीं किया जा रहा है जो चिंताजनक है। कहा कि 30 दिसंबर को निगम मुख्यालय नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ की बैठक में भावी रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरीश पुनेठा, भूपेंद्र सिंह, विकास थापा, नरेंद्र थापा, हर सिंह, साजन कुमार, आशीष, अमन सहित अन्य निगम कर्मी उपस्थित रहे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।