Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsTwo-Day Financial Literacy Workshop at Dr APJ Abdul Kalam Government Institute
छात्रों ने जाना-कैपिटल मार्केट में कैसे बनाए कॅरियर

छात्रों ने जाना-कैपिटल मार्केट में कैसे बनाए कॅरियर

संक्षेप:

टनकपुर में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 'एन इनसाइड इन कैपिटल मार्केट एंड फाइनेंशियल एजुकेशन' विषय पर वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेबी के प्रशिक्षक ऋषि कुमार गर्ग ने छात्रों और स्टाफ को वित्तीय शिक्षा, निवेश और बजटिंग पर जानकारी दी। निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने प्रशिक्षक को सम्मानित किया।

Nov 24, 2025 11:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

टनकपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान में 'एन इनसाइड इन कैपिटल मार्केट एंड फाइनेंशियल एजुकेशन' विषय पर दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं कैपिटल मार्केट जागरुकता कार्यशाला संपन्न हुई। सेबी के प्रशिक्षक ऋषि कुमार गर्ग ने छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ को फाइनेंशियल एजुकेशन, बजटिंग, सेविंग, निवेश, फाइनेंशियल प्लानिंग, इंश्योरेंस, फिक्स्ड एवं वेरिएबल इनकम इन्वेस्टमेंट, शेयर कैपिटल, डिबेंचर्स, बांड्स, म्यूचुअल फंड्स, सेबी की स्थापना, प्राइमरी एवं सेकेंडरी मार्केट, ट्रेडिंग अकाउंट, डीमैट, रीमैट, डिपोजिटोरेज एक्ट, बोनस व राइट शेयर, ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम, केवाईसी नॉर्म्स, आईपीओ, एफपीओ, प्राइवेट प्लेसमेंट, फिक्सड प्राइस इश्यु, बुक बिल्डिंग इश्यु और कैपिटल मार्केट में करियर अवसरों पर सिलसिलेवार जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षण सत्रों के अलावा छात्रों के लिए फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों के लिए आयोजित एक-एक घंटे के विशेष सत्र में सुरक्षित निवेश तकनीकों, वित्तीय अनुशासन और बाजार की बुनियादी समझ पर भी मार्गदर्शन दिया गया। इंटरैक्टिव गतिविधियों, प्रेजेंटेशन और वास्तविक उदाहरणों के जरिए वित्तीय रूप से जागरूक किया गया। ट्रेनिंग एंड प्लेस्मेंट टीम की डॉ. अंजली सिंह और स्नेहलता सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम के समापन मौके पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हरद्वारी लाल मंडोरिया ने स्मार्ट ट्रेनर ऋषि कुमार गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि यह कार्यशाला छात्रों के साथ ही फैकल्टी के लिए उपयोगी है। ऐसी कार्यशालाओं से संस्थान में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा मिलने के साथ आर्थिक निर्णय लेने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अभिषेक पाठक, एसोसिएट डीन लवजीत सिंह के अलावा शिक्षक-कर्मचारी और छात्र मौजूद थे।