टनकपुर एजेंसी से मिलेगी रसोई गैस
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत के खिरद्वारी में जनजातीय परिवारों को टनकपुर एजेंसी से रसोई गैस मिलेगी। महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से वार्ता सकारात्मक रही है, और जल्द ही गैस रिफिलिंग की सुविधा शुरू होगी।

चम्पावत। खिरद्वारी के जनजातीय परिवारों को टनकपुर एजेंसी से रसोई गैस मिलेगी। इसको लेकर यहां की महिलाओं ने बीते दिन डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया था। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि कंपनी अधिकारियों के साथ वार्ता सकारात्मक रही है। जल्द खिरद्वारी के उपभोक्ताओं को टनकपुर गैस एजेंसी से ही गैस रिफिलिंग की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें:टनकपुर एजेंसी से मिलेगी रसोई गैस
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


