सामूहिक प्रयास से खत्म होगी टीबी: सीएमओ
- टीबी मुक्त अभियान को लेकर प्रशिक्षण दियासामूहिक प्रयास से खत्म होगी टीबी: सीएमओसामूहिक प्रयास से खत्म होगी टीबी: सीएमओसामूहिक प्रयास से खत्म होगी टी

चम्पावत में टीबी मुक्त अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने सभी से अभियान को सफल बनाने की अपील की। चम्पावत जिला क्षय अस्पताल में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटरों, बीपीएम, सीएचओ, टीबी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिा गया। सीएमओ ने 100 दिनी टीबी मुक्त अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से टीबी उन्मूलन किया जा सकेगा। डब्ल्यूएचओ के कंसल्टेंट डॉ. यतिन मल्होत्रा ने टीबी मुक्त पंचायत की अवधारणा के बारे में बताया। प्रशिक्षण में डीटीओ डॉ.सोनाली मंडल, टीबी क्लिनिक के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय यादव, डॉ. तनुजा पंत, एनएचएम के डीपीएम गौरव पांडये, डीपीसी प्रियंका पंत, संजय बोहरा, राकेश पंत, अमर सिंह ठाकुर, विनोद बोहरा, अमित बिष्ट, गोविंद, तुलसी थ्वाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


