ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतप्रशिक्षणार्थियों ने किया मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र का भ्रमण

प्रशिक्षणार्थियों ने किया मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र का भ्रमण

मत्स्य पालन को लेकर चल रहा प्रशिक्षण शिविर जारी है। प्रशिक्षणार्थियों को ताड़केश्वर स्थित शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र का स्थलीय भ्रमण कराया गया।...

प्रशिक्षणार्थियों ने किया मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र का भ्रमण
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 31 Oct 2020 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

मत्स्य पालन को लेकर चल रहा प्रशिक्षण शिविर जारी है। प्रशिक्षणार्थियों को ताड़केश्वर स्थित शीत जल मत्स्यकी अनुसंधान केंद्र का स्थलीय भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान उन्हें प्रयोगात्मक जानकारी दी गई।

शनिवार को मत्स्य प्रशिक्षणार्थियों ने अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। अनुसंधान केंद्र प्रभारी डॉ.किशोर कुमार ने केंद्र में पल रही रेनबो ट्राउड, ग्रास कार्प, सिल्वर कार्प, असेला आदि मछलियों की जानकारी दी। बताया कि केंद्र में मछलियों की ग्रोथ बढ़ाने समेत तमाम अनुसंधान किए जाते हैं। प्रशिक्षणार्थियों को मछली से बनने वाले व्यंजनों की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ.गरिमा, डॉ.परवेज अहमद, आरसेटी निदेशक आरपी टम्टा, प्रकाश जोशी, विजय लडवाल, छवि दत्त पांडेय, महेंद्र सिंह पटवा, राजेश पंत आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें