लोहाघाट में समर फेस्टिवल 12 जून से
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत के लोहाघाट में 12 जून से तीन दिनी समर फेस्टिवल आयोजित होगा। इस दौरान गायन, वादन और नृत्य के ऑडीशन होंगे, जिसमें गढ़वाली और कुमाउनी संस्कृति को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, 4 जून को डनगांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार की जांच मुफ्त में की जाएगी।

चम्पावत। लोहाघाट में 12 जून से तीन दिनी समर फेस्टिवल होगा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि इससे पूर्व गायन, वादन और नृत्य आदि पर ऑडीशन किये जायेंगे। गायन और नृत्य में गढ़वाली और कुमाउनी संस्कृति आरक्षित विषय को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं लोहाघाट के डनगांव में चार जून को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने बताया कि शिविर में मरीजों की सभी तरह की निशुल्क जांच की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


