कौशलम प्रशिक्षण का समापन हुआ
संक्षेप:
लोहाघाट। लोहाघाट में शिक्षकों के प्रथम बैच के तीन दिनी कौशलम प्रशिक्षण काकौशलम प्रशिक्षण का समापन हुआकौशलम प्रशिक्षण का समापन हुआकौशलम प्रशिक्षण का सम
Nov 06, 2025 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
लोहाघाट। लोहाघाट में शिक्षकों के प्रथम बैच के तीन दिनी कौशलम प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में जिले के कक्षा नौ के 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला समंवयक डॉ.कमल गहतोड़ी ने बताया कि कार्यशला में उद्यमशील मानसिकता के विभिन्न चरणों पर चर्चा की। 21 वीं सदी के कौशलों पर फोकस करते हुए सहकारिता, तार्किक और रचनात्मक चिंतन विषयों पर परिचर्चा हुई। रश्मि बिष्ट और गिरीश जोशी ने कार्यशाला में मिले अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, प्राचार्य आशुतोष वर्माआदि मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




