ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतविधानसभा में हुए विकास कार्यों का जायजा लेंगे प्रदेश अध्यक्ष

विधानसभा में हुए विकास कार्यों का जायजा लेंगे प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा भ्रमण की तैयारियों को लेकर जिपं सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक...

विधानसभा में हुए विकास कार्यों का जायजा लेंगे प्रदेश अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 01 Jan 2021 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा भ्रमण की तैयारियों को लेकर जिपं सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने की।

शुक्रवार को हुई बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी रहे। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का जल्द ही विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण होना है। भ्रमण के दौरान विधानसभाओं में किए गए विकासकार्यों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। बैठक में विधायक लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही। मौके पर जिलामहामंत्री दीपक रजवार, शंकर पांडेय, नरेश करायत, मोहित पाठत, पूरन महरा, गोविंद वर्मा, प्रकाश तिवारी, सतीष पांडेय, संदीप पाठक, गुमान सिंह, कैलाश अधिकारी, महेश पांगरिया, मोहन भट्ट, महेश बोहरा, भुवन भट्ट, राजू अधिकारी, प्रकाश बोहरा, रामदत्त जोशी, मुकेश कलखुड़िया, सुभाष बगौली, निर्मल माहरा, गौरव पांडेय, किरन देवी, निर्मला अधिकारी, मदन कुमार, बच्चन अधिकारी, पंकज चंद्र आर्य आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें