ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतजल निगम कार्यालय के पीछे कूड़े का अंबार

जल निगम कार्यालय के पीछे कूड़े का अंबार

जल निगम कार्यालय के पीछे कूड़े का अंबार लगा है। कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों की ओर से पुराने खंडहर शौचालय में कूड़ा जमा किया गया है। प्रधान मनोज तड़ागी ने बताया कि एक तरफ सरकार स्वछता...

जल निगम कार्यालय के पीछे कूड़े का अंबार
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 21 Sep 2020 03:03 PM
ऐप पर पढ़ें

जल निगम कार्यालय के पीछे कूड़े का अंबार लगा है। कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों की ओर से पुराने खंडहर शौचालय में कूड़ा जमा किया गया है। प्रधान मनोज तड़ागी ने बताया कि एक तरफ सरकार स्वछता अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं जल निगम स्वच्छता अभियान में पलीता लगा रहा है। कहना है कि कूड़ा अधिक होने पर वहीं पर आग लगा दी जाती है, जिससे पर्यावरण दूषित होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें