ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावत25 घंटे बाद खाई से निकाला जा सका युवक का शव

25 घंटे बाद खाई से निकाला जा सका युवक का शव

बसोड़ी गांव के युवक रोशन राम का शव 25 घंटे बाद खाई से निकाला जा सका। राजस्व पुलिस के पास संसाधानों का अभाव होने से ये नौबत आई। शव के खाई में पड़े होने की सूचना मंगलवार सुबह आठ बजे मिल चुकी थी।...

25 घंटे बाद खाई से निकाला जा सका युवक का शव
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 31 Oct 2018 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बसोड़ी गांव के युवक रोशन राम का शव 25 घंटे बाद खाई से निकाला जा सका। राजस्व पुलिस के पास संसाधानों का अभाव होने से ये नौबत आई। शव के खाई में पड़े होने की सूचना मंगलवार सुबह आठ बजे मिल चुकी थी। संसाधनों के अभाव के चलते राजस्व पुलिस बुधवार सुबह नौ बजे शव को खाई से निकालने में कामयाब हो सकी।

बाराकोट विकास खंड के बसौड़ी गांव निवासी रोशन राम बीते 20 अक्तूबर को काम के सिलसिले में घर से निकला था। लेकिन उसके बाद वह लौट कर नहीं आया। परिजनों ने तमाम जगह खोजबीन के बाद राजस्व पुलिस में रोशन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बीते मंगलवार की सुबह आठ बजे कुछ ग्रामीण सिमलटुकरा गांव के पास कनैनी खला नामक जगह से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बदबू का तेज दुर्गंध महसूस हुई। अनहोनी की आशंका से घिरे ग्रामीणों को खाई में उतरने के बाद रोशन की लाश दिखाई दी।इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना राजस्व उप निरीक्षक सुनील सिंह को दी। राजस्व निरीक्षक दिवानी राम के नेतृत्व में टीम देर सायं घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन अंधेरा होने और संसाधनों के अभाव के चलते शव को तत्काल खाई से निकाला नहीं जा सका। राजस्व टीम के साथ ग्रामीण रात भर मौके पर ही जमे रहे। बुधवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से शव को खाई से निकाला जा सका। शव काफी पुराना होने से तेज दुर्गन्ध उठ रही थी। इंसेटमृतक के घर में पसरा मातमबाराकोट। रोशन की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। रोशन राम की मौत की खबर मिलने के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक रोशन के चार छोटे छोटे बच्चों के अलावा मां, बाप और पत्नी है। इसके अलावा रोशन के बड़े भाई बची राम के भी चार बच्चे हैं। रोशन अपने परिवार का इकलौता कमाउ सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिजनों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इंसेटमृतक के भाई समेत ग्रामीणों ने जताया हत्या का अंदेशाबाराकोट। मृतक रोशन के बड़े भाई बची राम के साथ ही बसोड़ी गांव के पंच प्रकाश राम, बची राम, श्याम सिंह, जोत राम और प्रकाश राम ने हत्या का अंदेशा जताया है। इस बावत उन्होंने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक रोशन की पीठ पर चोट के निशान थे। जबकि उसका मुंह और दांत काले पड़ गए थे। उधर राजस्व उप निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर नही मिल सकी है। पीएम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें