ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतटनकपुर पालिका कर्मी कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर सील

टनकपुर पालिका कर्मी कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर सील

चम्पावत में टनकपुर में पालिका की महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इससे कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन प्रशासन ने पालिका के दो कक्षों को सील कर दिया है। महिला को ट्रामा सेंटर में...

टनकपुर पालिका कर्मी कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर सील
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 01 Jul 2020 04:15 PM
ऐप पर पढ़ें

टनकपुर में पालिका की महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इससे कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन प्रशासन ने पालिका के दो कक्षों को सील कर दिया है। महिला को ट्रामा सेंटर में आइसोलेट किया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आए सभी नगरपालिका के कर्मचारियों को भी संस्थागत क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही संक्रमित महिला के परिवार का भी सैंपल लेने की तैयारी चल रही है। महिला किसके संपर्क में आने से संक्रमित हुई अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है। अब चम्पावत जिले में कोरोना संक्रमितों की तादात 57 पहुंच गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें