बदहाल हुआ टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग
टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग बदहाल हो गया है। मार्ग में जगह जगह गढ्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग सुधारीकरण की मांग की है। स्थानीय निवासी देब सिंह, उमेश जोशी, सुभाष पांडेय, भैरव दत्त, दुर्गा दत्त...
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 17 Oct 2020 02:42 PM
ऐप पर पढ़ें
टनकपुर-अस्कोट पैदल मार्ग बदहाल हो गया है। मार्ग में जगह जगह गढ्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मार्ग सुधारीकरण की मांग की है। स्थानीय निवासी देब सिंह, उमेश जोशी, सुभाष पांडेय, भैरव दत्त, दुर्गा दत्त आदि का कहना है कि मार्ग में किया गया कंक्रीट जगह जगह से उखड़ गया है। इससे सड़क में जगह जगह गढ्ढे हो गए हैं। बताया कि इस संबंध में पालिका से कई बार वार्ता की गई। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उधर नगर पालिका के ईओ अभिनव कुमार ने बताया कि मार्ग में टाइल बिछाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बताया कि शीघ्र ही मार्ग में सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।