तामली में जागरूकता अभियान चलाया
Feb 11, 2026 12:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
तामली पुलिस ने एक जागरुकता अभियान चलाया, जिसमें गांव के लोगों को नए कानून, महिला सुरक्षा, महिला उत्पीड़न रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 एवं 1930 की जानकारी भी साझा की गई।

चम्पावत। तामली पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान तामली गांव में लोगों को नये कानून के साथ ही अन्य जानकारी दी गई। मीडिया पुलिस ग्रुप के मुताबिक थानाध्यक्ष कैलाश जोशी के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, महिला उत्पीड़न रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियम के बारे में बताया। इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 एवं 1930 की जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



