पारंपरिक जल स्रोत की सफाई की
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चम्पावतचम्पावत के सिमल्टा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई की गई। प्रधान गिरीश पालीवाल की अध्यक्षता में गोष्ठी में जल संरक्षण पर चर्चा की गई। हरीश भट्ट ने लोगों से नौलों और धारों को बचाने का आग्रह किया। इसमें ग्राम विकास अधिकारी और जल विशेषज्ञ भी शामिल हुए।

चम्पावत। चम्पावत के सिमल्टा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पारंपरिक जल स्रोत के आसपास सफाई की गई। प्रधान गिरीश पालीवाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में अभियान के सोशल कोऑर्डिनेटर हरीश भट्ट ने जल संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से पारंपरिक नौलों व धारों को सूखने से बचाने के लिए कार्य करने को कहा। यहां ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन भंडारी, जियो हाइड्रोलॉजिस्ट सुमित राणा और तकनीकी विशेषज्ञ जीवन रंसवाल समेत धारा नौला संरक्षण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:पारंपरिक जल स्रोत की सफाई की
ये भी पढ़ें:पारंपरिक जल स्रोत की सफाई की
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


