पड़ोसी के मकान की रेलिंग में फंदे से लटकी मिली महिला

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

- पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है मामला पड़ोसी के मकान की रेलिंग में फंदे से लटकी मिली महिलापड़ोसी के मकान की रेलिंग में फंदे से लटकी मिली महिलापड़ोस

पड़ोसी के मकान की रेलिंग में फंदे से लटकी मिली महिला

लोहाघाट, संवाददाता। पाटी ब्लॉक के मल्ला कमलेख गांव में मंगलवार सुबह एक महिला संदिग्ध हालात में पड़ोसी के घर की रेलिंग में फंदे से लटकी मिली। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पाटी के मल्ला कमलेख में बीते मंगलवार सुबह लोगों ने एक भवन की रेलिंग से एक महिला को फंदे में लटके देखा। ग्रामीणों की सूचना पर लोहाघाट थाने के निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा।

थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 40 वर्षीया भावना देवी पत्नी दिगराज सिंह बोहरा निवासी मल्ला कमलेख पड़ोसी के घर की रेलिंग में फंदे से लटकी मिली। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चलेगा। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। बताया कि महिला अपने पति पर शक किया करती थी। पूर्व में भी इस मामले में विवाद हुआ था। इसमें ग्रामीणों ने पंचायत भी करवाई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।