ई रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

टनकपुर के गैड़ाखाली में 40 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मुकेश प्रहरी का शव गोशाला में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। पूजा के दौरान वह घर में नहीं था। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

ई रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत

टनकपुर, संवाददाता। गैड़ाखाली के एक ई-रिक्शा चालक का शव उसे घर के गोशाल में संदिग्ध हालात में फंदे में लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात टनकपुर के गैड़ाखाली वार्ड नंबर तीन निवासी 40 वर्षीय मुकेश प्रहरी पुत्र सुरेश लाल प्रहरी के घर में पूजा का कार्यक्रम था। पूजा के दौरान वह नहीं था। कुछ देर बाद परिजनों की तलाश के बाद मुकेश का शव घर की गोशाला में फंदे से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मुकेश को फंदे से निकाल कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बाद में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।