चम्पावत गैस एजेंसी प्रबंधक की संदिग्ध मौत
चम्पावत गैस एजेंसी के प्रबंधक दयाल सिंह रावत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें लगातार उल्टी हो रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
चम्पावत। चम्पावत गैस एजेंसी प्रबंधक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने प्रबंधक को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान प्रबंधक ने दम तोड़ दिया। सीएमएस ने बताया कि प्रबंधक को लगातार उल्टी हो रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी। चम्पावत रसोई गैस एजेंसी प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल सिंह रावत मूल निवासी ऋषिकेश की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि जिला अस्पताल से बीते रविवार देर सायं जानकारी मिली कि चम्पावत एजेंसी प्रबंधक दयाल सिंह रावत को परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उन्होंने बताया कि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एचएस ह्यांकी ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे प्रबंधक को जिला अस्पताल में इमरजेंसी में गंभीर हालत में लाया गया था। बताया कि प्रबंधक को लगातार उल्टी हो रही थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका कहना है कि मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


