
लोहाघाट पीजी कॉलेज में छात्रों ने तालाबंदी की
लोहाघाट पीजी कॉलेज में छात्रों ने बीए प्रथम वर्ष में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर तालाबंदी की और कुलपति का पुतला जलाया। छात्रों का कहना है कि सीटें फुल होने के कारण सामान्य और एससी छात्रों को एडमिशन...
लोहाघाट पीजी कॉलेज में छात्रों ने तालाबंदी की। इस दौरान उन्होंने कुलपति का पुतला दहन भी किया। उन्होंने बीए प्रथम वर्ष में सीट बढ़ाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मंगलवार को एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री विवेक पुजारी और छात्र संघ अध्यक्ष रितिक ढेक के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी। छात्रों ने तालाबंदी से पूर्व शिक्षक और कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने कुलपति का पुतला भी दहन किया। छात्रों का कहना था कि कॉलेज में सीट फुल होने से सामान्य और एससी छात्रों को एडमिशन नहीं मिल पा रहा है।

जिससे उनका भविष्य अंधकार में पड़ गया है। उन्होंने बीए में पांच सौ, पीजी में 120, एमए में समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, शिक्षा शास्त्र की कक्षा चलाने, प्रवक्ताओं की संख्या बढाने, लाइब्रेरियन की नियुक्ति और महिला छात्रावास का संचालन की मांग उठाई। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि साइंस और कामर्स में समस्या नहीं है। लेकिन सामान्य और एससी वर्ग की सीटें भर गई हैं। बीए में कुल 613 सीट के सापेक्ष 974 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। ओबीसी और ईडब्लूएस की 158 सीटें रिक्त हैं। निदेशालय और यूनिवर्सिटी को 440 सीट और बढ़ाने के लिए लिखा गया है। यहां मनीष बिष्ट, साहिल अधिकारी, राहुल जोशी, राहुल बिष्ट, सचिन, नेहा, संजना, गीता, किरन, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




