Students Protest at Devi Dhura College Demanding Solutions with Human Chain देवीधुरा मे छात्रों ने बनाई मानव शृंखला, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsStudents Protest at Devi Dhura College Demanding Solutions with Human Chain

देवीधुरा मे छात्रों ने बनाई मानव शृंखला

पाटी। देवीधुरा डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है। समस्याओं के समाधान की मांग को लेदेवीधुरा मे छात्रों ने बनाई मानव श्रंखलादेवीधुरा मे छ

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSat, 13 Sep 2025 04:46 PM
share Share
Follow Us on
देवीधुरा मे छात्रों ने बनाई मानव शृंखला

पाटी। देवीधुरा डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र छात्राओं और स्थानीय निवासियों ने मानव शृंखला बनाई। शनिवार को देवीधुरा में छात्र छात्राओं ने विरोध का अनोखा तरीका निकाला। कार्यक्रम की शुरुआत में शासन-प्रशासन की नजर उतारने की रस्म से हुई। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट और पूर्व जिला संयोजक सुदीप चम्याल के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने पीजी कक्षाओं का संचालन और बीए में विषय बढ़ाने की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।