वाइब्रेंट गांव पोलप में इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण का समापन
एसएसबी की पंचम वाहिनी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पोलप में 15 दिवसीय इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण का समापन किया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें अपने ज्ञान का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम ग्रामीणों एवं युवाओं के विकास हेतु आयोजित किया गया।
एसएसबी की पंचम वाहिनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव पोलप तथा आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों एवं युवाओं के लिए संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से संचालित15 दिवसीय इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण का समापन किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कमांडेंट ने कहा कि एसएसबी का मुख्य कार्य भारत नेपाल एवं भारत भूटान सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा सीमापार अपराधों, अनधिकृत प्रवेश, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना है। इसके अतिरिक्त, नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षिक प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, मानव चिकित्सा शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन ग्रामीणों एवं युवाओं के लिए किया जाता है।
कमांडेंट ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें भविष्य में अपने अर्जित ज्ञान का सकारात्मक उपयोग करने को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सहायक कमांडेंट केएच मेघचंद्र सिंह, कैलाश चंद जोशी, कमल जोशी, विपिन सिंह, ग्राम प्रधान कुमारी निशा, ग्राम प्रधान बचकोट दीपक सिंह, संकल्प फाउंडेशन के पीयूष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




