3.50 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली गिरफ्तार
Mar 10, 2026 11:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
बनबसा में एसएसबी 57वीं वाहिनी ने नेपाल सीमा पर 3.50 ग्राम स्मैक के साथ 21 वर्षीय नेपाली युवक आशीष भंडारी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को भारत से नेपाल ले जा रहा था। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

बनबसा। एसएसबी 57वीं वाहिनी ने नेपाल सीमा पर 3.50 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक दबोचा है। सीमा स्तम्भ संख्या 805/1 के पास चेकिंग के दौरान 21 वर्षीय आशीष भंडारी, निवासी नेपाल से स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मैक को भारत से नेपाल ले जा रहा था। इधर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसबी टीम में सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार यादव, एसआई कोमल सिंह, अमित, नितिन और अरविन्द शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


