दलदल में फंसी गाय को निकाला
बनबसा। एसएसबी के जवानों ने दलदल में फसी गाय को सुरक्षित बाहर निकालादलदल में फंसी गाय को निकालादलदल में फंसी गाय को निकाला। शनिवार को बनबसा की सीमा चौक
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSat, 13 Sep 2025 04:47 PM

बनबसा। एसएसबी के जवानों ने दलदल में फसी गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। शनिवार को बनबसा की सीमा चौकी पेट्रोलिंग टीम ने सैलानीगोठ के निकट एक गाय को दलदल में फंसा देखा। गाय बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही थी। टीम के सदस्यों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। टीम में सहायक उप निरीक्षक बोध राज, मुख्य आरक्षी सिकंदर मांझी, आरक्षी जसवीर सिंह, पवन, किशन वीर सिंह एवं मंजीत सिंह आदि जवान शामिल रहे। ---
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




