सेना भर्ती प्रशिक्षण की जानकारी दी
चम्पावत में एसएसबी पंचम वाहिनी का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसमें 280 युवाओं को सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने बताया कि इसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मुख्य धारा से जोड़ना और केंद्रीय सशस्त्र बलों में सेवा का अवसर देना है।

चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन सीमांत मढुवा और रौसाल गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 280 युवक और युवतियों को सेना भर्ती का प्रशिक्षण दिया। एसएसबी कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने बताया प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना तथा केंद्रीय सशस्त्र बलों में सेवा का अवसर देना है। कार्यक्रम उप कमांडेंट शिव राम, सुनीता टम्टा, याकूब अली, चन्द्र प्रकाश, निर्मला मुरारी, बसंत भट्ट, एसआई जगत सिंह रौंकली, दिवान सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



