Champawat News: शिविर में 122 पशुओं का परीक्षण किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चम्पावतChampawat News: चम्पावत में एसएसबी की पंचम वाहिनी ने आमनी गांव में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में 22 ग्रामीणों के 122 पशुओं का परीक्षण किया गया और चिकित्सा सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया, जिसमें ग्रामीणों को संतुलित आहार और स्वास्थ्य देखभाल पर जानकारी दी गई।

Champawat News: चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी ने सीमांत वाइब्रेंट गांव आमनी में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। जिसमें 22 ग्रामीणों के 122 पशुओं का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. पूजा फर्स्वान के नेतृत्व में ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वछता और बीमारी से बचाव की जानकारी दी। यहां प्रधान गौरी सिंह, आरती देवी, प्रियंका, अमर राम, बहादुर सिंह, श्याम लाल, जिलाधर यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


