जीआईसी दिगालीचौड़ में विजेताओं को सम्मानित किया
पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में कौशलम प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं चंचला और स्नेहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी प्रस्तुति को सभी ने सराहा। प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

जगदीश राय, लोहाघाट। पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ में जिला स्तरीय कौशलम प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। डायट लोहाघाट में आयोजित कौशलम प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं चंचला और स्नेहा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों छात्राओं ने प्रोटो टाइप निर्माण, 3पी की अवधारणा तथा गौमय से निर्मित प्रतिमाओं का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम समन्वयक डा. कमल गहतोड़ी व अन्य निर्णायकों ने उनकी प्रस्तुति की प्रशंसा की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ पीएम श्री जीआईसी दिगालीचौड़ ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी ने छात्राओं चंचला, स्नेहा, कविता आर्या, नीतू महर, आरुषि, खुशी तथा मार्गदर्शक शिक्षिका ज्योति राना को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जनपद व विद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दीपा बोरा, बृजेश ढेक, जगदीश जोशी, कमलेश जोशी, गार्गी गंगवार, कंचना आर्या, सुरेंद्रजीत कौर,गणेश बोरा, गायत्री जोशी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


