ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतलोहाघाट में छह घंटे बाजार खुलने पर छट गयी भीड़

लोहाघाट में छह घंटे बाजार खुलने पर छट गयी भीड़

लॉकडाउन के चलते शनिवार को भी छह घंटे बाज़ार खुलने पर नगर के हर हिस्से में सुनसानी रही। लोगों ने आराम से अपने घरों से आकर खरीदारी की। जागरूक लोगों ने कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए...

लोहाघाट में छह घंटे बाजार खुलने पर छट गयी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 28 Mar 2020 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के चलते शनिवार को भी छह घंटे बाज़ार खुलने पर नगर के हर हिस्से में सुनसानी रही। लोगों ने आराम से अपने घरों से आकर खरीदारी की। जागरूक लोगों ने कोरोना जैसी महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।

शनिवार को सब्जी व्यपारी ताहिर, अखलाख और सलीम ने बताया कि आज आराम से उन्होंने अपना माल बेचा। दुकानों पर भी भीड़ नहीं थी। इससे उनको समान देने में आसानी रही। सब्जी खरीदने आये दिनेश पुनेठा, शेखर चंद्र, राजेश चंद्र आदि लोगो ने बताया कि तीन घंटे के बजाय 6 घंटे दुकाने खोलकर उन्हें सुविधा के अलावा अपनी पूरी सुरक्षा दिख रही है। केवल तीन घंटे दुकान खोलने से अफरा-तफरी के माहौल बन गया था। जिससे भीड़ के बीच जरूरी सामान लेने पर कोरोना के खौफ के कारण उन्हें हिचकिचाहट हो रही थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, सतीश मुरारी और मनोज गर्ग ने बताया कि व्यापारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को भीड़ न होने के कारण पुलिस प्रशासन को भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने सरकार के इस फैसले को कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए अहम बताया। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि पुलिस लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रही है। बाराकोट, पुलहिंडोला आदि छोटे बाजार और कस्बों में खाद्य सामग्री पहुंचा दी गयी है। सभी लोगों को दूरी बनाने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें