ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतकेवि खेल प्रतियोगिताओं में शिवाजी सदन ने मारी बाजी

केवि खेल प्रतियोगिताओं में शिवाजी सदन ने मारी बाजी

लोहाघाट। केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट की 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 31 स्वर्ण पदकों के साथ शिवाजी सदन प्रथम स्थान पर...

केवि खेल प्रतियोगिताओं में शिवाजी सदन ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 03 Nov 2018 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट की 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में 31 स्वर्ण पदकों के साथ शिवाजी सदन प्रथम स्थान पर रहा। प्राचार्य बीडी ओली की अध्यक्षता में हुई खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम आरसी गौतम ने किया। खेलों से छात्र छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। राजेश चौधरी, नीरज जोशी के संचालन में कक्षा एक के बच्चों की गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रवि शर्मा के नेतृत्व में आयोजित अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में टैगोर सदन विजेता रहा। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने योगासनों का प्रदर्शन किया। प्राचार्य और मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर आरके सिंह, रजनी गोला, संजीव कुमार, अनिल शर्मा, ऋषिका साह, रामध्यान प्रसाद, सॉवर मल सैनी, रवि शर्मा, श्रीकांत शर्मा, शाहताज मोईन, रवींद्र कुमार, पीसी पुनेठा, गुलाब सिंह, संदीप, अभिषेक जैन, प्रिया झा, अर्निका त्यागी, रजनीश जोशी, नीरज जोशी, योगेश सिंह, हेमलता, भावना मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें