ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतखतरे के निशान से नीचे आया शारदा का जलस्तर

खतरे के निशान से नीचे आया शारदा का जलस्तर

टनकपुर की शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। इससे मैदानी क्षेत्र के लोगों ने राहत भरी सांस ली है। बीते दिन हुई भारी बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर उफान पर चला गया था। जिसके बाद...

खतरे के निशान से नीचे आया शारदा का जलस्तर
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 12 Jul 2020 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

टनकपुर की शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। इससे मैदानी क्षेत्र के लोगों ने राहत भरी सांस ली है। बीते दिन हुई भारी बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर उफान पर चला गया था। जिसके बाद सिंचाई विभाग ने शारदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने की जानकारी दी थी। लेकिन शनिवार और रविवार को पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में बारिश ना होने के चलते नदी का जलस्तर कम हो गया है। सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी कांडपाल ने बताया कि फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। जल स्तर बढ़ने का कारण पहाड़ों पर तेजी का होना है। बरसात में नदी का जलस्तर कम ज्यादा होना लगा रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें