भिंगराड़ा बाजार में पेयजल के लिए हाहाकार
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
-बीते एक सप्ताह से गहराया पेयजल संकटभिंगराड़ा बाजार में पेयजल के लिए हाहाकारभिंगराड़ा बाजार में पेयजल के लिए हाहाकारभिंगराड़ा बाजार में पेयजल के लिए ह

सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के भिंगराड़ा बाजार में पिछले एक सप्ताह से पेयजल की गंभीर किल्लत बनी हुई है। रीठासाहिब गुरुद्वारा का प्रमुख पड़ाव होने के कारण स्थानीय नागरिकों के साथ ही श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे डेढ़ हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि चार दशक पुरानी पाइप लाइन वर्तमान में पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रही है। मुख्य बाजार के हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। जिससे संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


