नेपाल सीमा पर सतर्क हैं सुरक्षा एजेंसियां
बनबसा में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरती है। नेपाल में चुनाव के चलते सीमा 72 घंटे के लिए सील की गई है। यह सीमा पांच मार्च की मध्य रात्रि को खोली जाएगी। इस दौरान सामान्य आवागमन की अनुमति नहीं होगी। डीएम ने सुरक्षा बलों को आदेश का पालन करने को कहा है।

बनबसा में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हैं। नेपाल में चुनाव को लेकर 72 घंटे के लिए सीमा सील की गई है। आगामी पांच मार्च की मध्य रात्रि में बंद सीमा खोली जाएगी। बनबसा में नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पुलिस और एसएसबी के जवान बैराज पर सतर्क हैं। नेपाल में पांच मार्च को प्रतिनिधि सभा सदस्य के चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सोमवार रात 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सीमा सील होने के दौरान किसी भी प्रकार के सामान्य आवागमन की अनुमति नहीं होगी। डीएम मनीष कुमार ने इस संबंध में भारतीय सुरक्ष बलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।
इसी को देखते हुए सुरक्ष बल मुस्तैद हैं। डीएम ने बताया कि पांच मार्च की मध्यरात्रि को नेपाल सीमा खोली जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


