ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतटनकपुर में धूमधाम से मना सातूं पर्व, महिलाओं ने किया झोड़ा गायन

टनकपुर में धूमधाम से मना सातूं पर्व, महिलाओं ने किया झोड़ा गायन

क्षेत्र के कई गांवों में सातूं पर्व की धूम रही। महिलाओं ने गौरा महेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर सुहाग और बच्चों के कुशल क्षेम की कामना की। महिलाओं की विभिन्न टोलियों ने गौरा महेश की स्तुति में गौरा...

टनकपुर में धूमधाम से मना सातूं पर्व, महिलाओं ने किया झोड़ा गायन
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 17 Aug 2018 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के कई गांवों में सातूं पर्व की धूम रही। महिलाओं ने गौरा महेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर सुहाग और बच्चों के कुशल क्षेम की कामना की। महिलाओं की विभिन्न टोलियों ने गौरा महेश की स्तुति में गौरा और झोड़ा चांचरी का गायन किया।

आमबाग ईटा भट्टा, ककरालीगेट, सैलानीगोठ, बिचई सहित टनकपुर से सटे नेपाल के ब्रह्मदेव, मटेना, जिमुआ आदि क्षेत्रों में भी गौरा पूजन की धूम रही। पंडित जगदीश तिवारी ने पर्व की विशेषताओं से अवगत कराया। बताया कि इस दौरान देव डंगरियों द्वारा दिए गए प्रसाद से सभी का सिर पूजन किया जाता है तथा घर में भिगोए बिरूड़ में उसे मिलाकर सगे संबंधियों को बांटा जाता है। बताया कि टनकपुर के विभिन्न क्षेत्र में शनिवार को आठूं पर्व मनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें