मत्स्य पालन से बढ़ी ग्रामीणों की आय

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

चम्पावत के ग्राम गोलडांडा निवासी सतीश सिंह ने मत्स्य पालन के माध्यम से स्वरोजगार की एक मिसाल पेश की है। उनके मत्स्य फार्म में 10 तालाब हैं, जो प्रति वर्ष 7 क्विंटल मछली का उत्पादन करते हैं। इससे उन्हें सालाना लगभग 2 लाख रुपये की आय होती है, जिससे अन्य ग्रामीण भी प्रेरित हो रहे हैं।

मत्स्य पालन से बढ़ी ग्रामीणों की आय

चम्पावत। पाटी के ग्राम गोलडांडा निवासी सतीश सिंह रेकुड़ी मत्स्य पालन के जरिए स्वरोजगार की मिसाल बने हैं। दो वर्ष पूर्व शुरू किए गए उनके मत्स्य फार्म में 10 तालाब हैं। जिनसे प्रतिवर्ष करीब सात क्विंटल मछली उत्पादन हो रहा है। इससे उन्हें लगभग दो लाख रुपये की वार्षिक आय प्राप्त हो रही है। तालाबों में कॉमन कार्प और ग्रास कार्प प्रजाति का पालन किया जा रहा है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य ग्रामीण भी मत्स्य पालन की ओर प्रेरित हो रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।