ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतसतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्मदिन मनाया

सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्मदिन मनाया

संत निरंकारी मंडल टनकपुर शाखा ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। गुरु पूजा दिवस के रूप में बनाये गये इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता अभियान भी चलाया। पंचमुखी महादेव मंदिर...

सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्मदिन मनाया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 23 Feb 2019 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

संत निरंकारी मंडल टनकपुर शाखा ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। गुरु पूजा दिवस के रूप में बनाये गये इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता अभियान भी चलाया। पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर, शारदा घाट मार्ग व घाट में सफाई कर कूड़े का निस्तारण किया।

निरंकारी मंडल के टनकपुर प्रमुख महेन्द्र पाल सिंह निरंकारी व अन्य लोगों ने बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला और मंडल की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार व अन्य अतिथियों का निरंकारी परम्परा के अनुसार दुपट‌्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। बाद में पौधों का रोपण कर अस्पतालों में मरीजों को फल भी वितरित किये गये। इस अवसर पर सुशील देवल, कालीचरण, लक्ष्मण, मनोहर लाल, केतु लाल, विपुल सोवरण, उमा, देवेन्द्र, पुष्पा, विमला, आशा, रामजानकी, जमुना, माया देवी, रेनूका, निशा, सार्थक, सौरभ गुप्ता सहित निरंकारी मिशन के अनुयायी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें