देवीधार मंदिर की साध्वी की आग से झुलसने से मौत
मां भगवती मंदिर देवीधार में कई वर्षों से रह रही साध्वी उमा माई गिरी (55) की आग से जलने से मौत हो गई। शुक्रवार को साध्वी को पंचेश्वर घाट में जल समाधी दी गई। उनके निधन पर ग्रामीणों ने शोक जताया है। ...
मां भगवती मंदिर देवीधार में कई वर्षों से रह रही साध्वी उमा माई गिरी (55) की आग से जलने से मौत हो गई। शुक्रवार को साध्वी को पंचेश्वर घाट में जल समाधी दी गई। उनके निधन पर ग्रामीणों ने शोक जताया है। गुरुवार शाम देवीधार मंदिर में शारीरिक रुप से दिव्यांग उमा गिरी अपने आश्रम के आगे कूड़ा जला रही थी। अचानक आग भड़कने पर संतुलन खो बैठी। इससे वह आग से झुलस गई। पड़ोस की महिला और बाबा भुवन गिरी की सूचना पर 108 आपात कालीन वाहन के जरिए साध्वी को सीएचसी लोहाघाट में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार तड़के उमा गिरी की मौत हो गई। उपचार कर रहे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि महिला करीब 25 फीसदी जल गई थी। बताया जाता है कि वह बीमार भी चल रही थी। निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, देवीधार मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, प्रकाश राय, भैरव राय, बाबा भुवन गिरी, बाबा आदित्यदास, प्रहलाद सिंह मेहता, सोनू बिष्ट, शिवराज बिष्ट, लालमणी राय, नाथूराम राय आदि ने शोक जताया।