बनबसा में आरएसएस ने मनाया गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
आरएसएस संघ बनबसा के कार्यकर्ताओं ने देवभूमि बीएड कॉलेज में गुरु दक्षिणा उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने भगवा ध्वज का पूजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 70 से अधिक स्वयं सेवकों ने भाग...
आरएसएस संघ बनबसा के कार्यकर्ताओं ने देवभूमि बीएड कॉलेज में गुरु दक्षिणा उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने भगवा ध्वज का पूजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 70 से अधिक स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक कृष्णा नंद चौबे ने स्वयं सेवकों को गुरु की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पिछले 8 दशक से हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। कहा आरएसएस ने देशभर में कई सेवा प्रकल्प भी चलाये जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन आरएसएस के माधवा नन्द भट्ट ने किया। कार्यक्रम में कैलाश थपलियाल, मनोज कश्यप, ललित कालौनी, पंकज मुरारी, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।