ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतबालेश्वर वार्ड से सभासद पद पर रोहित ने दर्ज की धमाकेदार जीत

बालेश्वर वार्ड से सभासद पद पर रोहित ने दर्ज की धमाकेदार जीत

चम्पावत नगर पालिका के सभी छह वार्डों के चुनाव नतीजों की घोषणा की गई। बालेश्वर वार्ड से रोहित बिष्ट ने सबसे अधिक 263 वोटों से धमाकेदार जीत दर्ज की। जबकि सबसे कम पांच वोटों से तल्ली मादली वार्ड से रेखा...

बालेश्वर वार्ड से सभासद पद पर रोहित ने दर्ज की धमाकेदार जीत
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतTue, 20 Nov 2018 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पावत नगर पालिका के सभी छह वार्डों के चुनाव नतीजों की घोषणा की गई। बालेश्वर वार्ड से रोहित बिष्ट ने सबसे अधिक 263 वोटों से धमाकेदार जीत दर्ज की। जबकि सबसे कम पांच वोटों से तल्ली मादली वार्ड से रेखा तिवारी ने जीत दर्ज की।

तीन वार्डों के सभासदों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि तल्ली मादली वार्ड में रेखा तिवारी को 205 और भाजपा प्रत्याशी मणिप्रभा तिवारी को 200 वोट मिले। यहां आठ मत अवैध घोषित किए गए। जबकि छह वोट नोटा को मिले। मल्ली मादली में बबीता भट्ट को 154 और वैभव पांडेय को 105 वोट मिले। यहां छह मत अवैध घोषित किए गए। नोटा को दो वोट मिले। कनलगांव वार्ड से मोहन भट्ट को 262 और सुभाष तड़ागी को 187 वोट मिले। 13 वोट अवैध मिले। नोटा को छह वोट मिले। गोरलचौड़ में कविता गोस्वामी को 255 और भागीरथी देवी को 200 वोट मिले। नोटा को चार और नौ वोट अवैध घोषित किए। नागनाथ में लक्ष्मी देवी को 315 और बबीता प्रहरी को 285 वोट मिले। यहां सर्वाधिक 51 वोट अवैध मिले। जबकि नोटा को चार वोट मिले। बालेश्वर वार्ड में रोहित बिष्ट को 514 और प्रयाग राय को 251 वोट मिले। 20 वोट अवैध रहे। नोटा को तीन वोट मिले। इससे पूर्व छतार वार्ड से लोकेश पुनेठा, भैरवां से नंदन तड़ागी और जूप वार्ड से कलावती देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। इंसेटसभासद पद पर भी हारी भाजपाचम्पावत। निकाय चुनाव भाजपा के लिए बुरे सपने की तरह रहे। तल्ली मादली वार्ड से सभासद का चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी मणिप्रभा तिवारी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। इसके उलट कनलगांव वार्ड से निर्दलीय सभासद का चुनाव लड़ रहे भाजपा नगर महामंत्री मोहन भट्ट ने जीत दर्ज की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें