लोहाघाट में दौड़ में रोहित बने विजेता
- नशे के प्रति युवाओं को जागरुक कियालोहाघाट में दौड़ में रोहित बने विजेतालोहाघाट में दौड़ में रोहित बने विजेतालोहाघाट में दौड़ में रोहित बने...
छमनियां चौड़ स्थित स्टेडियम में श्री महाकाली सोशल एंड यूथ वेलफेयर एसोसिएशन शिवा ग्रुप ने 1600 मीटर रेस का आयोजन किया। दौड़ में रोहित अधिकारी विजेता बने। दौड़ का मकसद लोगों को नशे के प्रति जागरुक करना है।
छमनियां स्टेडियम में शिवा ग्रुप के अध्यक्ष शुभम ढेक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। रोहित अधिकारी, दीपांशु शर्मा, आशीष जोशी,आशीष गड़कोटी, ललित सिंह, अमित जोशी, रोहित मेहरा, आयुष ओली, अमित सिंह राणा, रोशन राम पहले दस स्थानों पर रहे। अध्यक्ष शिवम ने बताया कि वह सैन्य बलों की भर्ती के लिए युवाओं को बीते ढाई साल से निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां शिवा ग्रुप के उपाध्यक्ष राज महर, रमेश सिंह बोहरा, कोच मनोज करायत, रंजीत सिंह बोहरा,भूपाल पाटनी, भूपेंद्र सिंह, मयंक ओली, सुंदर सिंह, रवि टम्टा, कपिल ढेक, विवेक वर्मा, सागर ढेक,आशीष ढेक, सागर सिंह माहरा मौजूद रहे।
