ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतआम सहमति से हुआ रोडवेज इम्लाइज यूनियन का चुनाव

आम सहमति से हुआ रोडवेज इम्लाइज यूनियन का चुनाव

उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के क्षेत्रीय कार्यकारणी टनकपुर का चुनाव आम सहमति से किया गया। बुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र भगत की अध्यक्षता और प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश बहुगुणा के संचालन में...

आम सहमति से हुआ रोडवेज इम्लाइज यूनियन का चुनाव
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 17 Apr 2019 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के क्षेत्रीय कार्यकारणी टनकपुर का चुनाव आम सहमति से किया गया। बुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र भगत की अध्यक्षता और प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश बहुगुणा के संचालन में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर पूरन राम और मंत्री पद पर कपिल त्रिपाठी को चुना गया। कार्यकारणी में देवेन्द्र मिश्रा, अनिल जोशी को उपाध्यक्ष, प्रदीप त्रिपाठी, अजीत गुप्ता को संयुक्त मंत्री, हरि सिंह महर को संगठन मंत्री, हरीश कुमार को कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार को लेखा परीक्षक, अनिल पैट्रिक को प्रचार मंत्री, हरहारी राना को कार्यालय सचिव और एए खान को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसके अलावा राजेन्द्र सिंह महर, सतनाम सिंह, भैरव, राकेश चंद, ओम प्रकाश, रमेश जोशी, भवान सिंह को प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान वक्ताओं ने नेपाल से मैत्री बस सेवा के नाम पर अवैध बसों के संचालन पर आक्रोश जताया और निगम के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन भुगतान न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का समय से भुगतान करने, मार्ग पर स्थित अनुबंधित ढाबों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग के साथ निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर पाण्डेय, हुकुम चंद, अलीम खान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें