ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतबाबा साहेब अंबेदकर को पुण्यतिथि पर याद किया

बाबा साहेब अंबेदकर को पुण्यतिथि पर याद किया

चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेदकर को पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने अंबेदकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए...

बाबा साहेब अंबेदकर को पुण्यतिथि पर याद किया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 06 Dec 2021 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेदकर को पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने अंबेदकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उधर, कुमाऊं केसरी स्व. खुशीराम शिल्पकार सुधारिणी सभा के जिलाध्यक्ष पनीराम के नेतृत्व में भी बाबा साहेब अंबेदकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेदकर को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अंबेदकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाद में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में हुई संक्षिप्त गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि अंबेदकर ने उस दौरान में जातिवाद की दीवार को तोड़ते हुए कई कुरुतियों को खत्म किया था। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, बाला दत्त थ्वाल, अशोक कार्की, तारा दत्त जोशी, मयूख चौधरी, चिराग फर्त्याल, जगदीश जोशी, डुंगर सिंह महर, नीरज जोशी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें