राजार्य सभा के प्रांतीय अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र
टनकपुर में राजार्य सभा के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शास्त्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। वह वर्ष 2002 से सभा के प्रांतीय अध्यक्ष के पर पर काबिज थे। अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि...
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 18 May 2019 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें
टनकपुर में राजार्य सभा के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शास्त्री ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। वह वर्ष 2002 से सभा के प्रांतीय अध्यक्ष के पर पर काबिज थे। अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा है कि संगठन में कुछ लोग निहित स्वार्थ पर तुले हुए हैं और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के चलते अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि संगठन के पदाधिकारियों की मनमर्जी के कारण संगठन अपने उद्देश्यों के अनुरूप समाज और राष्ट्र को कुछ नहीं दे पा रहा है।