ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतगोदामों में छापा मार कर 2.25 कुंटल पॉलीथिन जब्त की

गोदामों में छापा मार कर 2.25 कुंटल पॉलीथिन जब्त की

पॉलीथिन रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शनिवार की देर सायं एसडीएम और ईओ ने संयुक्त रूप से छापामार अभियान चलाया। टनकपुर के दो व्यापारियों के गोदाम का ताला तोड़ 2.25 कुंटल पॉलीथिन जब्त की...

गोदामों में छापा मार कर 2.25 कुंटल पॉलीथिन जब्त की
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 07 Oct 2018 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

पॉलीथिन रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शनिवार की देर सायं एसडीएम और ईओ ने संयुक्त रूप से छापामार अभियान चलाया। टनकपुर के दो व्यापारियों के गोदाम का ताला तोड़ 2.25 कुंटल पॉलीथिन जब्त की गई। दोनों व्यापारियों का पांच-पांच हजार रुपये का चालान भी किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका के ईओ जयवीर सिंह राठी ने बताया कि शनिवार की देर सायं पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि व्यापारी अभिषेक गर्ग के गोदाम से दो कुंटल पॉलीथिन और थर्माकोल से बना सामान पकड़ा गया। जबकि नंद कुमार की दुकान से 25 किलो पॉलीथिन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि नंद कुमार की दुकान के कर्मचारी दीपक कुमार ने गोदाम में ताला खोलने में आनाकानी की। जिसके बाद टीम ने गोदाम का ताला तोड़ पॉलीथिन बरामद की। दोनों व्यापारियों का पांच-पांच हजार रुपये का चालान काटा गया। नंद कुमार की दुकान का चालान दीपक कुमार के नाम से काटा गया है। एसडीएम अनिल गब्र्याल ने बताया कि इससे पूर्व कई बार व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई थी।बावजूद इसके व्यापारी धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से पॉलीथिन नहीं रखने की अपील की है। कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग करने पर प्रशासन अगले चरण में सख्त कार्रवाई करेगा। छापामार कार्रवाई में पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, विनोद बिष्ट, पर्यावरण पर्यवेक्षक राकेश कुमार, रामरतन, अर्जुन सिंह, नीरज सिंह शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें