ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतरघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम..

रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम..

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम का गायन किया। बाद में महात्मा गांधी की...

रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम..
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 30 Jan 2020 03:27 PM
ऐप पर पढ़ें

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम का गायन किया। बाद में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से गांधी चौक तक शांति मार्च निकाला। जहां उन्होंने रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम का गायन किया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए गांधी जी ने भारत देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्ति दिलाई। कहा कि आज देश में जिस तरह की अस्थिरता का माहौल है, ऐसे में एक बार फिर महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम में सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, विनोद बडेला, अभिषेक गंगोला, चंचल कुंवर, राजेश जोशी, प्रकाश बोहरा, अमित खर्कवाल, दिग्विजय कार्की, सनी पटवा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें