ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतपूर्णागिरि दर्शन को आए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत

पूर्णागिरि दर्शन को आए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत

पूर्णागिरि दर्शन को आए एक श्रद्धालु की हृदय रुकने से मौत हो गई। श्रद्धालु पूर्णागिरि के दर्शन के बाद शारदा घाट में स्नान के लिए जा रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को...

पूर्णागिरि दर्शन को आए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 22 May 2019 03:14 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णागिरि दर्शन को आए एक श्रद्धालु की हृदय रुकने से मौत हो गई। श्रद्धालु पूर्णागिरि के दर्शन के बाद शारदा घाट में स्नान के लिए जा रहे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी पंकज कुमार (38) पुत्र सुभाष चंद्रा पत्नी और दो बच्चों के साथ पूर्णागिरि आए थे। उन्होंने बताया कि पंकज कुमार शनिवार को पूर्णागिरि के दर्शन के बाद सपरिवार पंचमुखी धर्मशाला में ठहरे थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे पंकज परिवार समेत शारदा घाट में स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पंकज धर्मशाला की सीढ़ियों से अचानक गश खा कर गिर पड़े। पंकज को तत्काल संयुक्त अस्पताल ले जाया गया।वहां उन्हें डाक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पंकज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना अलीगढ़ स्थित मृतक के परिजनों को दी गई। परिजन अलीगढ़ से टनकपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें