जन सुनवाई में दर्ज की 29 शिकायतें

Mar 03, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में जन सुनवाई शिविर लगा, जिसमें 29 शिकायतें दर्ज की गईं। डीएम मनीष कुमार ने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। शिकायतों में पेयजल कनेक्शन, भूमि कब्जा, राशन कार्ड परिवर्तित करने, विकलांग प्रमाण पत्र में संशोधन और श्रमिक कार्ड बनाने की मांग शामिल थी।

जन सुनवाई में दर्ज की 29 शिकायतें

चम्पावत। चम्पावत में जन सुनवाई शिविर लगा। इस दौरान 29 शिकायतें दर्ज की गई। डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कांडा के लीलामणी भट्ट ने पेयजल कनेक्शन देने की मांग की। टनकपुर के त्रिभुवन राम ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। ममता बोहरा और बबीता देवी ने राशन कार्ड को बीपीएल श्रेणी में परिवर्तित करने, विवेक गिरी ने विकलांग प्रमाण पत्र में संशोधन, दीपा खर्कवाल ने श्रमिक कार्ड बनाने जगदीश पांडेय ने भू कटाव होने की शिकायत की। शिविर में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीएओ धनपत कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।