बाल मुंडन का ठेका 1.32 करोड़ में छूटा

Jan 30, 2026 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

मां पूर्णागिरि मेले के लिए जिला पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाल मुंडन का ठेका 1.32 करोड़ में छूटा है। इसके अलावा, बिजली और टिनशेड की निविदा हरिद्वार की दो कंपनियों को दी गई है। मेला 27 फरवरी को शुरू होगा, और अन्य व्यवस्थाएं भी चल रही हैं।

बाल मुंडन का ठेका 1.32 करोड़ में छूटा

मां पूर्णागिरि मेले को लेकर जिला पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान बाल मुंडन, बिजली और टिन शेड की निविदा प्रक्रिया पूरी हुई। बाल मुंडन का ठेका 1.32 करोड़ में छूटा। इसके अलावा बिजली और टिनशेड व्यवस्था की निविदा हरिद्वार की दो कंपनियों के नाम खुली। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले को लेकर आयोजक संस्था जिला पंचायत की तैयारियां तेजी से चल रही है। मेले का शुभारंभ 27 फरवरी को होगा। इसी को देखते हुए धाम में व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। जिला पंचायत ने बाल मुंडन, टिनशेड और बिजली व्यवस्था की निविदा प्रक्रिया पूरी की।

ई टेंडरिंग से ठेके आवंटन किया गया। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती ने बताया कि बाल मुंडन का ठेका 1.32 करोड़ में टनकपुर निवासी जितेंद्र सिंह महर के नाम छूटा। जबकि ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक बिजली व्यवस्था की निविदा हरिद्वार की नरेंद्र इलेक्ट्रिक कंपनी और मेला क्षेत्र में आवास और कार्यालयों के लिए बनने वाले टिनशेड की निविदा हरिद्वार के ही शारदा टैंट हाउस के नाम खुली। निविदा प्रक्रिया के लिए गठित कमेटी में जिला पंचायत के एएमए कमलेश बिष्ट, वित्तीय परामर्शदाता हिमांशु मठपाल, इंजीनियर अनिल रावत और सहायक कोषाधिकारी शामिल रहे। इधर मां पूर्णागिरि धाम में सड़क, सफाई, पेयजल समेत अन्य तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।