ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतबिचई के मां पूर्णागिरि मंदिर में विधि विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा

बिचई के मां पूर्णागिरि मंदिर में विधि विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा

पश्चिमी बिचई के नव निर्मिति मां पूर्णागिरि मंदिर में बुधवार को यज्ञ हवन और पूजा अर्चना के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व महिलाओं ने बिचई से लेकर शारदा घाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली।...

बिचई के मां पूर्णागिरि मंदिर में विधि विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 19 Sep 2018 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी बिचई के नव निर्मिति मां पूर्णागिरि मंदिर में बुधवार को यज्ञ हवन और पूजा अर्चना के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व महिलाओं ने बिचई से लेकर शारदा घाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली। शारदा घाट से महिलाएं पवित्र जल लेकर वापस मंदिर पहुंची, जहां मूर्ति का अभिषेक किया गया। पं. घनश्याम दत्त जोशी ने वेद मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई। यज्ञ में स्थानीय लोगों और यजमानों ने विश्व कल्याण के लिए आहुति डाली। इस मौके पर महिलाओं ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। बाद में भंडारे का आयेाजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार की रात को भी मंदिर में भजन कीर्तनों का दौर चलता रहा। इस मौके पर विमला देवी, मीना देवी, निर्मला, कमला, श्यामा देवी, रमेश चंद, खड़क चंद, त्रिलोक चंद, पवन चंद, विपिन जोशी, हिमांशु पाण्डेय, नीरज, मनोहर जोशी, नेहा चंद, मुन्नी पंत, तारा देवी, सुनीता, सीता देवी, आनंदी जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें