कोलीढेक झील का रास्ता खराब हुआ
लोहाघाट में कोली ढेक झील का पहुँच मार्ग खराब हो गया है, जिससे पर्यटकों को दिक्कतें हो रही हैं। पर्यटकों ने मार्ग को सुधारने की मांग की है, जिससे अधिक लोग झील का भ्रमण कर सकें। स्थानीय लोगों ने भी बेहतर सड़क सुविधाओं की जरूरत जताई है। सिंचाई विभाग ने मार्ग के स्टीमेट बनाने की सूचना दी है।

लोहाघाट, संवाददाता। कोली ढेक झील का पहुंच मार्ग खराब हाल में है। इससे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने रास्ता ठीक करने की मांग की है। लोहाघाट के समीप स्थित कोलीढेक झील का रास्ता खराब हो गया है। इससे पर्यटकों को झील तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटक दिनेश मल्होत्रा, श्याम गुणवंत, दिनेश शर्मा और जयनेश ने बताया कि खराब सड़क के कारण यहां तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि मार्ग की स्थिति सुधारे जाने से पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। उनका कहना है कि पर्यटन स्थल तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क सुविधा जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने भी सुविधाओं के विस्तार की है। इधर सिंचाई विभाग के प्रभारी ईई आरडी भट्ट ने बताया कि झील तक जाने वाले मार्ग का स्टीमेट बनाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


